Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : मांगूर हिल इलाका कंटेनमेंट जोन बनने के बाद दक्षिण गोवा जिले में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। दिन-ब-दिन बढ़ते कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) के चलते लोगों में हड़कंप मचा। मौजूदा हालतों को देख एक तरफ विधायकों का मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत से पुरे वास्को को लॉकडाउन करने की अपील, तो दूसरी तरफ शिरोडा PHC को COVID-19 देखभाल सुविधा घोषित करने को लेकर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।

हाल ही में MPT अस्पताल को COVID-19 care centre घोषित किये जाने के चलते विपक्षी दलों व MPT कर्मचारियों ने भी इस फैसले का विरोध किया।

मौजूदा हालातों को देख मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत (CM Pramod sawant) ने बताया कि सरकार आवश्यकता पड़ने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में COVID देखभाल केंद्र स्थापित करने के लिए तैयार है। जिन लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उनकी जांच व देखभाल के लिए COVID देखभाल केंद्रों सहित विभिन्न सुविधाओं की स्थापना भी की जा रही है।

दक्षिण गोवा जिले के कलेक्टर श्री अजित रॉय (South Goa District Collector Shri Ajit Roy) ने यह जानकारी दी कि Navelim indoor Stadium और Old Hospicio Hospital को COVID-19 मरीजों को भर्ती करने के लिए इन दोनों का इस्तेमाल किया जायेगा।

आवश्यकता पड़ने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में COVID देखभाल केंद्र स्थापित : CM