Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की नजर लगातार गोवा में जीत दर्ज कर एक बार फिर वापसी करने की कोशिश में है। जिसके चलते भाजपा ने केंद्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपद नाइक को उत्तर  गोवा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर चुकी है। जिसके चलते केंद्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को मापुसा क्षेत्र में डोर-टू-डोर चुनावी प्रचार अभियान शुरू की है।

जानकारी के लिए आप को बतादे कि दो लोकसभा सीटों वाला गोवा राज्य राजनीतिक रूप से बेहद अहम है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरा गोवा और दक्षिण गोवा में दोनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां पर भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत पार्टी है। 

हालांकि गोवा राज्य की उत्तर लोकसभा सीट से वर्तमान में केंद्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपद नाइक सांसद हैं, जबकि दक्षिण लोकसभा सीट से वर्तमान में श्री नरेंद्र केशव सवाईकार सांसद है। एक बार फिर से यह दोनों सांसद भाजपा के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनावों में कांटेस्ट कर रहे है।

 

उत्तर गोवा से लोकसभा चुनावी मैदान में, नाइक ने शुरू की डोर-टू-डोर अभियान