Shantakumari, Editor-SDC NEWS : मोर्मुगांव बंदरगाह पुल को एनएच17बी (NH17b) के साथ जोड़ने वाला फ्लाईओवर-सह-सड़क का निर्माण एमएमसी के अनुमति के बिना ही यह  काम  सुचारु  रूप  से  चल  रहा  है।  इस मुद्दे को लेकर मुरगांव नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष श्री दीपक नाइक ने बताया कि इस विषय पर वे वार्तालाप करेंगे और वे तत्काल ठेकेदार के संपर्क में रहेंगे और उन्हें  एमएमसी से आवश्यक अनुमति लेने के लिए निर्देश देंगे।

वास्को के विधायक श्री कार्लोस अल्मेडा ने बताया कि वे 4 लेन वास्को फ्लाईओवर-सह-सड़क  निर्माण के विषय पर उन्होंने हमेशा अपना विरोध जताया है इस परियोजना से यातायात की समस्या बढ़ेगी जिसमे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने विधानसभा में विचार-विमर्श की है। और मंत्रियों ने भी उन्हें चार लेन वास्को फ्लायओवर निर्माण के विषय पर व्यक्तिगत निरीक्षण का आश्वासन भी दिया गया है।

 

एमएमसी के अनुमति के बिना ही पूरे जोरों पर चल रहा 4 लेन वास्को फ्लाईओवर-सह-सड़क निर्माण