Shantakumari, Editor – SDC NEWS : अब आगामी वर्ष 2018 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है जिसके  चलते श्री मोदी जी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पक्ष ने चुनावी  प्रचार  शुरू  की  है  और  यह  प्रचार  बड़ी  जोरों  पर  चल  रहा  है।  इसी  प्रचार  को लेकर हलियाल  के  माजी  विधायक  श्री   सुनील  हेगड़े  ने  युवाओं के साथ मिलकर बाइक रैली निकाली थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों के कर्ज माफ़ी के पहलू शुरू की है।  किसानों का ऋण माफ करने की यह उनकी  चुनावी  रणनीति  है।  लेकिन  इस  रणनीति  से  किसानों के भावनाओं के  साथ  खिलवाड़ किया  जा  रहा  है।

आगे श्री सुनील हेगड़े ने बताया कि “किसानों के ऋण माफ़ी को लेकर अब तक ऋण जारी नहीं की गई है : जिसके चलते किसानों को नए ऋण भी नहीं मिल पा रही है” इस तरह श्री सुनील हेगड़े ने श्री देशपांडे पर आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि श्री आर.वि देशपांडे कि यह सभी योजनाएं आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे है। किसानों का ऋण माफ़ी के नाम पर किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिन्होंने काली नदी का विरोद किया था आज उन्होंने ही इस काली नदी योजना को शुर की है यह कांग्रेस पार्टी की चुनावी प्रचार से जुडी राजनीतिक पहलू है।

 

कर्ज माफ़ी के नाम पर किसानों के साथ खिलवाड़  : श्री सुनील हेगड़े