Shantakumari,Editor-SDC NEWS : गोवा विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी दल होने की दलील देकर सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस  को  बडा  झटका  देते  हुए  गोवा  कांग्रेस  के  दो  विधायक  दयानंद सोपते और सुभाष शिरोदकर गोवा विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप कर  भाजपा  में  शामिल  हुए।

हालही में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गिरीश चोडणकर ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर, गोवा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने की दलील देकर गोवा में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए अनुमति देने की अपील की थी।  लेकिन  कांग्रेस  पार्टी को  झटका देते  हुए  कांग्रेस  के  दो   विधायकों ने दिल्ली में श्री अमित शाह से मुलाकात कर  भाजपा में शामिल  होने  का  बयान  दिया।   दिल्ली में ही दोनों विधायकों ने  भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस को बड़ा झटका : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दो विधायक