Shantakumari, Editor ( SDC NEWS ) : मांगूर हिल (Mangor Hill) इलाके में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जाने को लेकर यह इलाके को सील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों में हड़कंप मचा। मौजूदा हालतों को देख एक तरफ विधायकों का मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत से पुरे वास्को को लॉकडाउन करने की अपील, तो दूसरी तरफ MGP के नेता और Marcaim MLA श्री सुदिन धवलीकर  ( Shri. Sudin Dhavalikar ) ने भी पुरे वास्को को लॉकडाउन करने का आग्रह किया।

Dhavlikar ने  बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के चलते मांगूर हिल (Mangor Hill) इलाके के साथ साथ पुरे वास्को को भी लॉकडाउन करने की अधिक जरुरत है।  हालांकि मांगूर हिल (Mangor Hill) इलाका कंटेनमेंट जोन बन चुका है।  जिससे आस पास के लोगों को भी यह कोरोना वायरस संक्रमित होने की संभावना है।

आगे Shri. Sudin  ने बताया कि उनके Madkai क्षेत्र के दो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी (Adpoi) जो मांगूर हिल इलाके में काम कर रहे थे उनमे भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक तरफ कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप तो दूसरी तरफ बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या, इन हालतों को ध्यान में रकते हुए गोवा सरकार को अस्‍पताल में COVID-19 के मरीजों की जांच और इलाज के लिए वेंटिलेटर और क्वारंटाइन की सुविधाओं को बढ़ानी होगी। ऐसा धवलीकर ने प्रशासन को सलाह दी।

 

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप, धवलीकर ने CM से किया वास्को लॉकडाउन की मांग