Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री शरद पवार के जन्मदिन की शुभ अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री और वास्को के माजी  विधायक श्री  जोस फिलिप डी सूजा ने चिकालिम  कॉटेज अस्पताल में भर्ती  मरीजों को फल वितरित की।  इस अवसर पर श्री नज़ीर खान, प्रीतम नाइक, शहीद शेक  और अन्य अतिथि भी उपस्थित थे।

इस दौरान श्री जोस फिलिप डी सूजा (NCP) ने कहा कि गोवा राज्य में खनन गतिविधियां बंद होने के कारण इससे जुड़े कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खनन उद्योग से प्रदेश में करीब 60000 लोग जुड़े हैं और इनके परिवारों के करीब तीन लाख लोग इससे प्रभावित हुए। जिसके चलते राज्य में बेरोज़गारों की तादाद बढ़ती जा रही है। और इतना ही नहीं राज्य में भाजपा सत्ता संभालने के बाद डीजल एवं पेट्रोल के कीमतों को भी बढ़ाया गया। जिससे नाखुश लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इससे पता चलता है की भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में बेअसर साबित होनी की संभावना काफी नजर आ रहा है। इसका सीधा असर लोकसभा चुनावों में पड़ेंगे ऐसा श्री जोस फिलिप डी सूजा ने अपना विचार व्यक्त किया।  

खनन गतिविधियां बंद करने के कारण लोकसभा चुनाव में भाजपा पर होगा सीधा असर