Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे गोवा में राजनीतिक गर्माहट भी शुरू हो गई है। हालांकि यह दो सीटों वाला गोवा राज्य राजनीतिक रूप में काफी अहम रहा है।

हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा के दोनों लोकसभा सीटों पर जीत का पश्मित लहराया था। लेकिन अब इन दोनों सीटों पर किस पार्टी की जीत होगी, यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

हालांकि एक तरफ कांग्रेस पार्टी गोवा में जीत दर्ज करने की कोशिश में जुटी है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी एक बार फिर से लोकसभा के दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने की दावा कर रही है , जबकि आम आदमी पार्टी ने भी लोक सभा चुनावों के मद्दे नजर पार्टी की ओर से श्री एल्विस गोम्स को दक्षिण गोवा से चुनावी मैदान में उतारा है।   

आप को बतादे कि नवंबर, 2012 में बने राजनीतिक दल ‘आम आदमी पार्टी’ के नेता श्री अरविन्द केजरीवाल ने अगले ही साल 2013 में चुनावी सफलता हासिल की थी। उनकी पार्टी साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव होने है। जिसके चलते श्री एल्विस गोम्स दक्षिण गोवा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनावी मैदान में उतरे है।

जिसके चलते उन्होंने चुनावी प्रचार अभियान शरू की है और साथ ही गोवा के जनता के कल्याण के लिए अपने घोषणा पत्र में कुछ महत्वाकांक्षी परियोजनाओं  का उल्लेख भी किया है।

पर्यावरण, संस्कृति और शासन (ECG) जैसे मुद्दे को पहली प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। जिसके चलते उन्होंने ईसीजी के तहद कुछ परियोजनाओं को वापस एक पटरी पर लाने का दावा किया है। वह महत्वाकांक्षी परियोजनाएं कुछ इस प्रकार है………..  

पर्यावरण के अंतर्गत (Environment) गोवा नदी व स्थानीय जल निकाय, तटीय विनियमन क्षेत्र, खज़ान भूमि, स्थायी खनन,पहाड़ियों व स्थलाकृति, वन आवरण, जैसे परियोजनाओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

जबकि संस्कृति विभाग के अंतर्गत (Culture) व्यक्तिगत जीवन शैली व भोजन की आदतें, प्रत्येक स्थान, यूनेस्को जीवन शैली, विरासत संरचनाएं, ऐतिहासिक महत्व, कम्मुनिडाडेस जैसे परियोजनाएं आएंगे।

और शासन के अंतर्गत (Governance) कतारों को रद्द करने की प्रक्रिया, सरकार द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी सुविधा, पूर्ण पारदर्शिता प्रशासन, शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि  ईसीजी के तहत इन सभी योजनाओं को पूरा किया जायेगा ऐसा श्री एल्विस गोम्स ने अपने घोषणा पत्र में उल्लेख किया है।

 गोवा के जनता के कल्याण के लिए श्री एल्विस गोम्स की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं