Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : वास्को  के  नगर  सेवक  श्री  कृष्णा  सालकर (दाजी) ने जनकल्याण व समाज के कल्याणकारी कार्यों को लेकर वे आरंभ से ही दिलचस्पी दिखाते रहे हैं जिसके लिए हर संभव सहयोग के लिए भी तत्पर रहे हैं। उन्होंने जनकल्याण के कार्यो से जुडी विकास को पहली प्राथमिकता दी और साथ ही नागरिकों को बेहतर और उनकी जरूरतों को पूरा करने में वे हमेशा प्रयत्नशील रहे है।

श्री कृष्णा सालकर ने वास्को के नगर सेवक के नाते  सार्वजनिक चिंताओं के मुद्दों पर संबंधित समस्याओं पर चर्चा भी करते थे और साथ ही सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए वे हमेशा तैयार रहे है। जरुरत पड़ने पर जनता के हित के लिए हमेशा लड़ते रहे। उनकी इन्ही खुभी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय भूमिका के मद्दे नजर उन्होंने समाज राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायीं है।

हालांकि श्री कृष्णा सालकर ने विधानसभा चुनावों में गोवा राज्य की विकास को मुद्दा बनाकर 2017 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय कांटेस्ट किया था।  इस दौरान उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों से लड़कर आगे बड़े।  उनकी इस राजनीतिक यात्रा में कई उतार चढ़ाव भी आये। लेकिन वे रुके नहीं थमे नहीं उन्होंने अपनी अटल इच्छाशक्ति से सम्पन्न वे चलते ही रहे।  लेकिन वे उन चुनावों में हार गए थे।  इसके बावजूद उन्होंने लोगों के भलाई के लिए काम करना नहीं छोड़ा।  वे तबसे लेकर आज तक जनता की सेवा कर रहे है।    

जनकल्याण के कार्यो से जुडी विकास को पहली प्राथमिकता दी : कृष्णा सालकर