Shantakumari,Editor-SDC NEWS : हुब्बल्ली धारवाड़ जुड़वां शहर में पुलिस कर्मचारी- अधिकारी आवास गृह का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन गृह विभाग का दायित्व संभाल रहे उपमुख्यमंत्री डॉ जी परमेश्वर के हाथों किया गया। इस अवसर पर हुब्बल्ली धारवाड़  सेंट्रल क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगदीश शेट्टर, श्री अरविन्द बेल्लद, विधानपरिषद के सभापति श्री बसवराज होरट्टी, प्रसाद अब्बाया, सांसद श्री प्रहलाद जोशी समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री बसवराज होरट्टी ने कहा कि देश की कानून व्यवस्था को कायम रख ने के लिए  पुलिस तंत्र का स्थापना की गयी है। देश की सुरक्षा और जनजीवन को भयमुक्त करना तथा सुचारु  रूप से चलाना पुलिस का कर्त्तव्य है। राज्य की कानून व्यवस्था की रक्षा करना पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। कहा जाए तो पुलिस की छवि देश भर में आदर्श है। इसलिए कर्नाटक पुलिस कर्मियों के विकास के लिए हुब्बल्ली धारवाड़ जुड़वां शहर में गुणवत्तापूर्ण  कर्नाटक पुलिस कर्मचारी अधिकारी आवास गृहों का निर्माण किया है।

आगे होरट्टी ने बताया कि राज्य की कानून व्यवस्था की रक्षा करने वाले कर्नाटक पुलिस कर्मियों के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे अनेक सुविधाएं मिलनी चाहिए। जैसे कि राशन की आपूर्ति जारी  रखनी चाहिए, कर्नाटक पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देना, पुलिस समुदाय भवन का निर्माण, इस तरह राज्य की कानून व्यवस्था की रक्षा करने वाले कर्नाटक पुलिस कर्मियों को यह सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण कर पुलिस विभाग को मजबूत करना जरुरी : होरट्टी