Shantakumari, Editor-SDC NEWS : समाज सेवक और प्रमुख उद्योगपति श्री नाना बांदेकर का 75 वि जन्मदिन समारोह के मद्देनजर मुरगांव नागरिक समिति ने सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह अभिनंदन सम्मान समारोह को शनिवार शाम को वास्को में स्थित टूरिस्ट हॉल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि परम पूज्य श्री भ्रह्मेशानंद स्वामीजी थे, साथ ही साथ इस अवसर पर वास्को के विधायक श्री कार्लोस अल्मेडा, मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष श्री दीपक नाइक, बिज़नेस मैन एवं समाज सेवक श्री चंद्रकांत गावस, एम.एन.एफ.सी के अध्यक्ष श्री शेखर खडपकर, माजी वास्को के विधायक श्री फिलिप डी सूज़ा और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। यह अभिनंदन सम्मान समारोह का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। जिसके बाद अभिनंदन सम्मान को  परम पूज्य श्री भ्रह्मेशानंद स्वामीजी के हाथों श्री नाना बांदेकर को सम्मानित किया गया, साथ ही साथ उन्हें सम्मान पत्र भी दिया गया।

व्यापार क्षेत्र और समाज सेवा में योगदान देने के लिए किया सम्मानित :

जानकारी के लिए आप को बतादे की श्री नाना बांदेकर न केवल बिज़नेस मैन है बल्कि समाज सेवक, शिक्षाशास्री (Educationalist) लोकोपकारक (Philanthropist) भी है। जिन्होंने वास्को में ‘एन.आर. भी फिटनेस’ शुरू की है और ‘1930 वास्को थिएटर’ साथ ही साथ अनेक क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। इस तरह श्री नाना बांदेकर ने समाज में प्रमुख उद्योगपति के रूप अपनी अलग पहचान बनाई है। समाज सेवक के नाते श्री नाना बांदेकर ने जनकल्याण के विकास के लिए काम किया। समाज के प्रति देश के प्रति अपना अतुल्य योगदान और सेवाएं दी है। जिसके प्रति उन्हें 2013 में सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस तरह वे समाज के ज़िम्मेदार नागरिक की तरह अपनी अन्य दायित्वों की पूर्ति भी बखूबी से निभाते है। श्री नाना बांदेकर की इन सभी योगदान को ध्यान में रखते हुए मुरगांव नागरिक समिति ने उन्हें सम्मानित किया।

 

 

प्रमुख उद्योगपति और समाज सेवक श्री नाना बांदेकर का अभिनंदन सम्मान समारोह