Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : पूर्व उप मुख्यमंत्री, माजी PWD परिवहन मंत्री श्री सुदिन धवलीकर ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को तत्काल राहत राशि मुहैया करने पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए 2.0 को अपनी सरकार के 100 दिन पूरे करने और साथ ही इतने कम अवधि में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए बधाई दी, जैसे कि चंद्रयान II, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को रद्द करने व ट्रिपल तालक की प्रथा को रोकने के लिए एक कानून पारित करने पर उन्हें बधाई दी।

हालांकि श्री धवलीकर ने राहत कोष इतनी जल्द रिलीज कर पीड़ितों को सहायता प्रदान करने पर CM सावंत को बधाई दी। धवलीकर बोले, “यह पहली बार है जब राहत कोष इतनी जल्द रिलीज कर पीड़ितों तक पहुंचाया गया। जिसके लिए मै उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा”। और साथ ही मैं उन्हें यह बताना चाहूंगा कि बाढ़ के कारण गरीब लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा और कुछ लोगों के घर पूरी तरह से ढह गए। इसलिए बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के लिए 1 लाख या फिर 2 लाख प्रदान करना उनके लिए पर्याप्त नहीं होगा।

आगे श्री धवलीकर ने बताया कि पिछली बार जब ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई थी तो दिवंगत श्री मनोहर पर्रिकर और उन्होंने मिलकर ढह गए घरों को फिर से निर्माण किया था। इसलिए उन्होंने CM से यह अनुरोध किया कि इस पर विचार किया जाए।

बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत देने पर धवलीकर ने CM को दी बधाई