Shantakumari,Editor-SDC NEWS : सिरसी के विधायक श्री विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने पत्रकार सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री एच डी कुमारस्वामी ने हासन में बीजेपी के खिलाफ जनता में  विद्रोह बढ़ाने का काम कर रहे है। जिसके  चलते  राज्य  की  जनता  में  अशांति  का  माहौल  पैदा  हुआ  है। कागेरी ने  भाजपा  के  खिलाफ ऐसी उत्तेजक बयानों की निंदा की है।  इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए श्री विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री होकर कुमारस्वामी की ऐसी  उत्तेजक बयानों के  हमले करना  सही  नहीं  है। जिसके  लिए उन्हें राज्य  की जनता और भाजपा को माफ़ी मांगनी चाहिए।  नहीं तो उनके  खिलाफ  मामला  दर्ज   किया  जाएगा।     

आगे उन्होंने कहा कि अधिकार के मोह से कांग्रेस और जेडीएस ने सत्ता तो संभाली है लेकिन उसके बाद आनेवाली परिस्थितियों का सामना करने में विफल हुई है। पिछले दिनों कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री कुमारस्वामी एक सभा में रो पड़े थे। अभी तो कर्नाटक की सरकार को बने चंद महीने ही हुए हैं और गठबंधन की सरकार के प्रमुख कुमारस्वामी के नाटक के आंसू पूरा देश ने देखा है।

 

भाजपा के खिलाफ उत्तेजक बयानों के हमलों पर विश्वेश्वर हेगड़े ने जताया आक्रोश