Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : श्री अनंत कुमार हेगड़े (लोकसभा के एम.पि और केंद्र मंत्री) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पत्रकारों से बताया कि महागठबंधन के नाम पर सामूहिक आत्महत्या हो रहा है। मोदी जी की लोकप्रियता और सत्ता में उनकी वापसी की संभावना से विपक्ष में उलझन ज्यादा है और इसलिए एक मंच पर इकट्ठा हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के इस अजेंडे का स्वागत करती है।

आगे श्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि भाजपा दुनिया की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक है। भाजपा ने सत्ता संभालने के बाद यानी नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल की अवधि में जनता के हित व कल्याणकारी कार्यों को पहली प्राथमिकता दी। जिसके चलते उन्होंने आर्थिक प्रगति, बुनियादी सुविधाओं का विकास, राष्ट्रीय बुवाई कार्यों को पहली प्राथमिकता दी। मोदी सरकार की यह परियोजनाओं से देश के लोगों को काफी फायदा पहुंचा है और साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में बने रहने को एकमात्र मुद्दा बना रहा है। इसलिए मोदी जी की लोकप्रियता और सत्ता में उनकी वापसी की संभावना से विपक्ष में उलझन ज्यादा है और इसलिए एक मंच पर इकट्ठा हो रहे हैं। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत भाजपा की ही होगी और भाजपा के समक्ष में कोई भी विपक्ष दल नहीं रहेगा। ऐसा श्री अनंत कुमार ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया।

माजी विधायक श्री सुनील हेगड़े ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री शिलान्यास कार्यों में जुटे हुए है लेकिन जिले में कोई विकासात्मक गतिविधिया नहीं हो रहा है। ऐसा श्री सुनील हेगड़े ने अपना विचार व्यक्त किया।

भाजपा विश्व के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक : श्री अनंत कुमार हेगड़े