Shantakumari,Editor-SDC NEWS: नगरपालिका कदाचार, भ्रष्टाचार और घुसपैठ जैसी अवैध गतिविधियों को तोड़ने के लिए भाजपा को सत्ता में आना जरुरी है ऐसा श्री सुनिल हेगड़े ने पत्रकार सम्मेलन में संबोधित करने के उपरांत बोल रहे थे।

आगे उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में भ्रष्टाचार का मुद्दा गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है, जो हर देशवासी के लिए चिंताजनक है। और तो और भ्रष्टाचार के कारण दांडेली विकास में बड़ी बाधा बनती जा रही है। इसलिए दांडेली क्षेत्र की विकास, खुशहाली और तरक्की में सबसे बड़े बाधक बने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भाजपा को सत्ता में आना जरुरी है।  

हालांकि दांडेली क्षेत्र की विकास को ध्यान में रखते हुए बीजेपी पार्टी ने स्थानीय चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके चलते बीजेपी पार्टी ने उत्तरकन्नडा जिले में होने वाले स्थानीय चुनावों की तैयारियां शुरू की है। इस स्थानीय चुनावों की नेतृत्व हलियाल के माजी विधायक श्री सुनिल हेगड़े कर रहे है।    

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भाजपा को सत्ता में आना जरुरी : सुनिल हेगड़े