Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में सूचना व तकनीक विभाग की ओर से महात्मा गांधी की ‘चित्र अभियान रैली’ निकाली गयी। यह अभियान के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए नमक सत्याग्रह, सिद्धांत व उनके विचारों को चित्र के जरिए दर्शाया गया। गांधी जी की यह चित्रों की चित्र प्रदर्शन की रैली में गांधीजी की नेतृत्व में हुए नमक आंदोलन, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, बुरा मत कहो जैसे उपदेश से संबधित तीन बंदरों के चित्र थे।  

हालांकि यह ‘चित्र अभियान रैली’ धारवाड़ ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री अमृत देसाई के नेतृत्व में हुई। इस दौरान श्री अमृत देसाई ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिसके बाद यह रैली को जुबलीचौराहा महानगर निगम, पुराने बस स्टैंड, सुभाष मार्ग गांधी चौक जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से महात्मा गांधी की ‘चित्र अभियान रैली’ निकाली गयी।    

बेलवटगी गांव के हुलकुंद शिवलिंगेश्वर लोगगीत कलकार, और कलगेरी के दुर्गादेवी जैसे कलाकारों ने यह चित्र अभियान के दौरान अपनी प्रस्तुति के माध्यम से गांधीजी की नेतृत्व में हुए सत्याग्रह, उनके सिद्धांत व विचारों को लोगों तक पहुंचाया। हालांकि कलाकारों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

 

महात्मा गांधी की ‘चित्र अभियान रैली’ विधायक श्री अमृत देसाई के नेतृत्व में हुई