Shantakumari,Editor-SDC NEWS : महादायी नदी जल विवाद  मुद्दे  को  लेकर  श्री  माइकल  लोबो  ने  कलसा-बंडूरी नहर परियोजना का  विरोध किया  और  कहा  महादायी नदी  उनकी  माँ  समान  है। जिस प्रकार कर्नाटक  में कलसा-बंडूरी नहर परियोजना के तहद मलप्रभा डैम में पानी को डायवर्ट करने  में  कामियाब  हुए  है , जो जल विवाद ट्रिब्यूनल के आदेश का उल्लंघन है। क्योंकि कलसा-बंडूरी नहर परियोजना के कारण, मानसून के पानी का भारी प्रवाह मालप्रभा बेसिन में डायवर्ट हुआ  है। कर्नाटक सरकार यदि पानी को डायवर्ट करती है तो इसका सीधा असर गोवा के लोगों पर पड़ेगा और साथ ही साथ साफ पीने के पानी के लिए भी दिक्कत होगी। आगे उन्होंने कहा कि महादयी घाट में पाई जानेवाली झींगा, मछली गोवा के लिए विशिष्ट है तथा यह पर्यटन को भी आकर्षित करती है। पानी की कमी से  झींगा और  मछली उत्पादन में  आने वाली गिरावट गोवा की अर्थव्यवस्था पर्यटन को प्रभावित करेगी जिसके लिए वो जाने जाते हैं

महादायी घाट में पाई जानेवाली झींगा,मछली गोवा के लिए विशिष्ट है : श्री माइकल लोबो