Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : मुंबई से गोवा के बीच ‘अंगरिया क्रूज सर्विस, शुरू किया गया है। जिससे अब तक सभी गोवा जाने के लिए ट्रैन, फ्लाइट या फिर रोड का सफर तय करते थे। अब ‘अंगरिया क्रूज’ से समुद्र मार्ग के दौरान पार्टी करते हुए मुंबई से गोवा तक का रोमांचक सफर कर सकेंगे।

हालांकि  गोवा  राज्य  भारत  के  सबसे  बड़े  लोकप्रिय  और  सदाबहार  पर्यटन  स्थलों  में से  एक  है। इसलिए  गोवा में  वार्षिक  तौर  पर   लाखो  विदेशियों  का  आगमन  होता  है।  इसलिए  Travel and Tourism Association Of Goa के  सावियो मेसियस  ने  बताया  कि  पर्यटन  की  विकास  और  उसे   बढ़ावा  देने  के  लिए  मुंबई से गोवा तक  सफर  कर  रहे  यात्रियों  के  लिए ‘अंगरिया  क्रूज सर्विस’ शुरू किया  गया है।  जिससे  यात्री  मुंबई से गोवा के बीच समुद्र मार्ग के  दौरान पार्टी  करते  हुए  सुहाना सफर कर सकेंगे।

इस  अवसर पर  मोर्मुगांव पोर्ट  ट्रस्ट  के  नए  चेयरमैन  डॉ रमेश  कुमार  को  अंगरिया  क्रूस  के  कॅप्टन  इरविन  सिक्वेरा  समेत अंगरिया क्रूज़ के अन्य अधिकारियों ने उनका  स्वागत  किया।    

इस  दौरान मोर्मुगांव पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ ई रमेश  कुमार  ने  अंगरिया  क्रूज़  का  दौरा  किया। जिसके  बाद    कॅप्टन  इरविन सिक्वेरा ने ‘अंगरिया क्रूज’ में यात्रियों के लिए दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी।  जिसके बाद कैप्टन  इरविन ने मोर्मुगांव पोर्ट ट्रस्ट का सपोर्ट और योगदान देने के  लिए रमेश का धन्यवाद किया। और साथ ही साथ जहाज प्रबंधन ने मोर्मुगांव बंदरगाह प्राधिकरणों द्वारा प्रदान की गई बुनियादी सुविधाओं के लिए मोर्मुगांव पोर्ट ट्रस्ट का आभार व्यक्त  किया।  

 

 

 

मोर्मुगांव पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ ई रमेश कुमार ने ‘अंगरिया क्रूज़’ का दौरा किया