Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : 73वें स्‍वतंत्रता दिवस यानी  राष्‍ट्रीय पर्व को देश भर में  हर भारतीयों ने अपने-अपने अंदाज में जोश उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।  इस मौके पर मानो पूरा भारत देश  तिरंगा फहराह्कर  आजादी के जश्‍न में डूब गए थे। यह पर्व के दौरान सभी में ख़ुशी की एक झलक देखने को मिली।   

हालांकि उत्तरकन्नडा जिला के भटकल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता भटकल के विधायक श्री सुनील नाइक ने की थी। तिरंगा फहराया जाने के बाद श्री सुनील नाइक ने बताया कि एक तरफ कर्नाटक के लोगों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ हमने अति आत्मविश्वास का सामना किया।

लेकिन हम जिला प्रशासन, तालुक प्रशासन, जनता व संघ संस्थानों के सहयोग से इन मुश्किल-से-मुश्किल हालातों का सामना करने का साहस रखते है। ऐसा श्री सुनील नाइक ने कहा।   

मुश्‍किल-से-मुश्‍किल हालातों का सामना करने का साहस रखते है : सुनील नाइक