Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : डॉ रमेश पोखरियाल भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ में से एक है। उन्होंने पक्ष के वफादार नेता बनकर पक्ष के ओर से सौंपा गया पदों का सम्मान किया। हालांकि साल 1991-2019 तक विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य समेत कई विभागों के मंत्रालयों में भी वे कार्य कर चुके है।

डॉ रमेश पोखरियाल की व्यक्तिगत जीवन :

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता डॉ रमेश पोखरियाल का  जन्म 15 जुलाई 1956 को  पिनानी ग्राम, पौड़ी गढ़वाल तत्कालीन उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखण्ड) में हुआ।  उनके पिता का नाम श्री परमानन्द पोखरियाल  और माता का नाम श्रीमती विश्वम्भरी देवी।  हालांकि दिवंगत श्री परमानन्द पोखरियाल अब वे हमारे बीच नही रहे है। उनका देहांत हो चुका है।  रमेश ने कुसुम कांत पोखरियाल से विवाह किया और उन्हें तीन बेटियां है।

डॉ रमेश पोखरियाल ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्री नगर, (गढ़वाल) उत्तराखंड से MA., Ph.D(Hon.), D.Litt(Hon.)  की शिक्षा ग्रहण की। जिसके बाद उन्होंने कवि और समाज सेवक के रूप में भी कार्य कर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए।

राजनीतिक जीवन की शुरूआत :     

वर्ष 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कर्णप्रयाग निर्वाचन-क्षेत्र से कांटेस्ट कर वहां पर उन्होंने जीत की पश्चिम लहराया। हालांकि उन्होंने 1991 से लेकर 1992-1993-2000 तक वे कर्णप्रयाग निर्वाचन-क्षेत्र से लगातार तीन बार जीत हासिल करने में कामियाब रहे है।

श्री रमेश पोखरियाल ने 1991 से लेकर 2019 तक भाजपा में कई भूमिकाएं निभाई  :

  • वर्ष 1991 से लेकर 1992-1993-2000 तक वे कर्णप्रयाग निर्वाचन-क्षेत्र (उत्तराखण्ड) से लगातार तीन बार विधायक थे
  • वर्ष 1997-1998 में उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री थे
  • वर्ष 1999-2000 में उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तर प्रदेश सरकार में (Raamprakash Gupta) संस्कृति पूर्त एवं धर्मस्व मंत्री थे
  • वर्ष 2000-2002 & 2007-2014 उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे (Three Terms)
  • वर्ष 2000-2002 में उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के बाद प्रदेश के पहले वित्त, राजस्व, कर, पेयजल सहित 12 विभागों के मंत्री
  • वर्ष 2007- 2009 में उत्तराखण्ड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य, भाषा तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री।
  • वर्ष 2009 -2011 में उत्तराखण्ड प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री।
  • मई 2014 में 16वा लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए
  • मई 2019 में दोबारा लोकसभा सदस्य के रूप में उन्होंने पदभार संभाला।
  • वर्तमान में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री भी है।

 

 

 

 

राजनीतिक करियर के दौरान डॉ रमेश पोखरियाल ने भाजपा में निभाई कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं