Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक गर्माहट भी शुरू हो गई है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुट गयी है। विपक्षी को शिकस्त देने की पूरी योजनाए भी तय हो चुकी है। और श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व वाली भाजपा  ने श्री प्रहलाद जोशी की जीत सुनिश्चित करने में पार्टी कार्य कर रही है।    

हालांकि सांसद श्री प्रहलाद जोशी ने लोक सभा चुनावी प्रचार अभियान के दौरान सुबह की सैर करनेवालों से  यानी (मॉर्निंग वॉकर्स) से उन्होंने वोट मांगे। और साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए विकास उपलब्धियां व मोदी द्वारा उठाए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला।

हालांकि उन्होंने प्रचार के दौरान उन्हें वोट मांगे और साथ ही उनके साथ  टेनिस भी खेलकर खेल का आनंद उठाया। 

आगे श्री प्रहलद जोशी ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कि राहुल गांधी कही  पर भी जाते है वहा कांग्रेस का खात्मा हो  रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेसमुक्त भारत का सपना देखा था, जो आज श्री राहुल गांधी के द्वारा पूरा हो रहा है। इस तरह श्री जोशी ने राहुल की थोड़ी चुटकी ली।  इस बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस बेअसर साभित होगी। और जनता भाजपा के हक़ में वोट देखर उन्हें भरी बहुमत से जीत दिलवाएगी ।  यह जोशी का मानना है।

 

 

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे श्री प्रहलाद जोशी, मॉर्निंग वॉकर्स से मांगे वोट