Shantakumari, (Editor-SDC NEWS) : वास्को से पुणे तक  (KTCL) के.टी.सी.एल की नई स्लीपर बस की शुरुआत शुक्रवार को  वास्को के विधायक श्री कार्लोस अल्मेडा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। इस अवसर पर कदंबा परिवहन निगम के अध्यक्ष और वास्को के विधायक श्री कार्लोस अल्मेडा, मोर्मुगांव के अध्यक्ष श्री दीपक नाइक, सभासद और कदंबा के ऑफिसर्स भी मौजूद थे। यह स्लीपर बस का उद्घाटन(councillor) सभासद श्रीमती रीमा सोनुलेकर के हाथों किया गया और श्री कार्लोस अल्मेडा ने ध्वजारोहण के साथ वास्को से पुणे तक कदंबा स्लीपर बस का शुभारंभ किया।  इस शुभ अवसर पर श्री कार्लोस अल्मेडा ने कहा कि वास्को क्षेत्र  के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए के. टी सी एल ने अपनी नई आधुनिक स्लीपर बस की शुरुआत की है। आगे  श्री कार्लोस ने बताया की लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रधान करने  के लिए KTCL ने वास्को से पुणे तक की यात्रा के लिए इस आधुनिक  स्लीपर बस की शुरुआत किय गया। यह कदंबा  स्लीपर बस गोवा में पहला आधुनिक बस सेवाओं में से एक  है जिनमे स्लीपर की सुविधा है और साथ ही साथ चौड़ा सीट्स भी है जिसमे लोगों को सोने में और बैठने में दिक्कत नहीं होगी।

 वास्को में 20 नई स्लीपर  बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा: श्री कार्लोस अल्मेडा

श्री कार्लोस अल्मेडा ने मीडिया को बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए वास्को में 20 नई स्लीपर बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा। यह सेवाएं कुछ इस प्रकार होंगे……………..

वास्को से बेलगावी, हुबली, कारवार, सावंतवाड़ी, और बेंगलुरु। इस प्रकार गोवा में 20 स्लीपर बस सेवाओं को शुरू करने की मंजूरी दी गई गई है। साथ ही साथ उन्होंने परिवहन मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर को गोवा में स्लीपर बस सेवा को शुरू करने में अपना सपोर्ट और योगदान देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

रेडियो-आवृत्ति पहचान (Radio-Frequency Identification Cards) टैकनोलजी की विषय पर कदंबा टीम लंडन का दौरा करेंगे : श्री कार्लोस अल्मेडा   

श्री कार्लोस अल्मेडा  ने कहा कि रेडियो-आवृत्ति पहचान (Radio-frequency identification Cards ) टैकनोलजी परिवहन और प्रबंधन के विभिन्न आधुनिक विकल्पों का अध्ययन करने  कदंबा टीम लंडन का दौरा करेंगे।  आगे उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधा प्रधान करने के उद्देश्य से हमने कार्ड का उपयोग करने की योजना बनाई है, ताकि पैसेंजर अपने कार्ड्स द्वारा पंच कर सके और अपने जगहों पर वे पहुंच सके। इस आधुनिक विकल्पों का अध्ययन से  लोगों को बस में सफर करने में आसानी होगी।

वास्को से पुणे तक (KTCL) के.टी.सी.एल की नई स्लीपर बस का शुभारंभ