Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : उत्तरकन्नडा जिला ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 34वीं पुण्य तिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शारदा शेट्टी  ने पूर्व  प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की।

आगे श्रीमती शारदा शेट्टी ने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी देश और विश्व  की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है और साथ ही साथ राजनीतिक जीवन की मिसाइल है। इंदिराजी न केवल भारतीय राजनीति पर ही नहीं छाई रही बल्कि विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया। इस तरह श्रीमत शारदा शेट्टी ने उनकी राजनीतिक जीवन में दिए गए बलिदान व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जिसके बाद श्रीमत शारदा शेट्टी ने सरदार वल्ल्भाई पटेल के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए कहा कि देश की अखंडता, सुरक्षा और एकता को बरकरार रखने में  सरदार वल्ल्भाई पटेल जी की योगदान अहम है। उन्होंने न केवल देश की एकता की मजबूती के लिए महान कार्य किया बल्कि भारत को स्वतंत्र कराने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

 

विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक स्वर्गीय इंदिरा गांधी : शारदा शेट्टी