Shantakumari, Editor ( SDC NEWS) : माजी मंत्री और वास्को के माजी विधायक श्री फिलिप डी सूज़ा ने बताया कि वेर्ना से कुठाली राजमार्ग पर किया जा रहा फ्लाई ओवर पुल निर्माण  कार्य को रात में की जानी चाहिए ताकि यातायात को नियमित कर सके। सड़कों पर भारी वाहनों को एक निर्धारित गति सीमा तक ही चलाया जाना चाहिए यानी रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे तक वेर्ना से कुठाली राजमार्ग की व्यवस्थ को बंद रखकर फ्लाई ओवर पुल पर किया जा रहा पिलर निर्माण काम को पूरा करे। जिससे रात के समय यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगा और साथ ही दिन के ट्रैफिक को नियमित व सड़क यातायात सुचारू रूप से होगा।

आगे श्री फिलिप डी सूज़ा ने बताया कि अगर सरकार एक साल तक वेर्ना से कुठाली राजमार्ग को बंद रखकर काम करने की सोचती है तो यह यातायात की समस्या बड़ जाएगा। जिससे दक्षिण गोवा के लोगों को परेशानी होगी। इसलिए इस विषय पर ध्यान देखर वेर्ना से कुठाली राजमार्ग पर फ्लाई ओवर पुल पर किया जा रहा काम को रात में की जानी चाहिए ताकि यातायात को नियंत्रित कर सके। नहीं तो यह निर्माण कार्य पूर्ण होने में न्यूनतम चार साल लग जाएंगे ऐसा श्री फिलिप डी सूज़ा ने अपना विचार व्यक्त किया।

 

 

 

वेर्ना से कुठाली राजमार्ग पर निर्माण कार्य रात में करे ताकि यातायात को नियंत्रित कर सके