Shantakumari,Editor-SDC NEWS : पंचायत राज मंत्री और दाबोलिम के विधायक श्री मॉविन गुदीन्हो ने अधिकारियों के साथ मिलकर वेल्स जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यातायात की नियमों का उल्लघन करने से गोवा में कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। यातायात के नियमों का पालन करना हर नागरिकों की जिम्मेदारी है लेकिन मोटर चालकों द्वारा यातायात संकेतों का उल्लघन किया जा रहा है। इससे लोग कई बार वाहनों की चपेट में आकर घायल भी हो चुके है।
इसलिए वेल्स जंक्शन में यातायात समस्या जाम के मुद्दों से जुडी समस्याओं का समाधान करने कई योजानाएं तैयार की जाएगी। यातायात से निपटने के लिए ट्रैफिक संकेत (rumbler strips) लगवाएं जाएंगे ताकि मोटर चालक वेल्स जंक्शन में रुकना जरुरी हो जाएगा। जिससे यातायात समस्या कम होगी। खास तौर पर वेल्स जंक्शन पर यातायात द्वीप पर एक अच्छा ट्यूनिंग किया जाएगा। हालांकि वैलेस जंक्शन पर चार लेन राजमार्ग के कुछ जगहों पर सड़के बड़ी पुरानी लग रही है। यहां पर सड़क की मरम्मत की जायेगी ताकि इसे एक नया रूख मिले।
आगे श्री मॉविन ने लोगों से यह मांग की है कि वह वाहन चालक नियमों के प्रति जागरूक रहें और वाहन चलाते समय उनका पालन कर सड़क पर होने वाले हादसों को रोकने में सहयोग दें।