Shantakumari,Editor-SDC NEWS :  हलियाल और जोयदा के माजी विधायक श्री सुनील हेगड़े ने पत्रकार सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आठ महीने बीत जाने के बाद अब श्री अनंत कुमार हेगड़े (लोकसभा के एम.पि और केंद्रीय मंत्री) के खिलाफ उत्तेजक भाषण करने के आरोप लगाते हुए उनपर मामला दर्ज किया गया। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्दे नजर कांग्रेस पार्टी ने श्री अनंत कुमार हेगड़े पर  इस तरह  के झूठे आरोप लगाकर जनता में  विद्रोह बढ़ाने का काम कर रहे है। जिसके  चलते  राज्य  की  जनता  में  अशांति  का  माहौल  पैदा हो सकता है। लेकिन जनता इन आने वाले दिनों में कांग्रेस को सही सबक सिखाएगी। यह बात श्री सुनील हेगड़े की।

हालांकि  श्री सुनील हेगड़े ने  श्री अनंत कुमार हेगड़े  के  खिलाफ ऐसी झूठे आरोपों के खिलाफ आक्रोश जताया। इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर आगामी दिनों में श्री अनंत कुमार पर झूठे आरोप लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कोशिश करेंगे तो वे चुप नहीं बैठेंगे, राज्यभर में बीजेपी पक्ष की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। ऐसा श्री सुनील हेगड़े बताया।

आगे श्री सुनील हेगड़े ने कहा कि राज्य सरकार ने श्री अनंत कुमार हेगड़े पर लगाए गए आरोप गलत और बेबुनियाद है। ऐसे झूठे आरोपों के खिलाफ एक बार फिर से समीक्षा की जानी चाहिए। ताकि सच का पता और झूठ का पर्दाफाश हो सके।

 

 

श्री अनंत कुमार हेगड़े पर लगाए गए झूठे आरोपों के खिलाफ जताया आक्रोश