शांताकुमारी (संपादक-SDC NEWS) : वास्को  के विधायक  श्री  कार्लोस  अल्मेडा ने  शनिवार  को  पत्रकार सम्मेलन  में  संबोधित करते  हुए  उन्होंने  कहा  कि उन्होंने   सार्वजनिक उद्देश्यों से जुड़ी कुछ  परियोजनाएं शुरू की हैं, उन्हें निश्चित तौर पर तरजीह  भी  दी गई है।  यह  प्रोजेक्ट  कुछ  इस  प्रकार  है   जैसेकि   वास्को  में  मछवारों  के  लिए  फिश  मार्केट बनाने  का  काम , वास्को सिटी  को  साफ़  रखने  के  लिए कुछ  कड़े  कदम , देव दामोदर ट्रस्ट भूमि को सौंपने की मांग  ताकि उस  लैंड  को  सार्वजनिक उद्देश्य के  विकास  के  लिए  उपयोग  किया जा सके।  इस  तरह  श्री  कार्लोस  अल्मेडा ने  सार्वजनिक विकास , तथा  स्वास्थ्य और  सफाई जैसे विषयों पर  ज्यादा  जोर  दिया।

 

श्री  कार्लोस  अल्मेडा की  सार्वजनिक उद्देश्यों से जुड़ी परियोजनाएं :-

क्लीन  सिटी  का  प्रोजेक्ट :

क्लीन  सिटी  का  प्रोजेक्ट अप्रैल  या  फिर  मई  के  भीतर  ही  क्लीन  सिटी  पर  किए जा  रहे  काम  पूरा  होगा।  करीब  90 प्रतिशत  का  काम पूरा  हो  चूका  है।  और  यह  4.19 करोड़  का  प्रोजेक्ट है।  कचरा  डंप करने  की  व्यवस्था  भी की  गई है। इसकी  जिम्मेदारी  मोर्मुगांव सॉलिड  वेस्ट ट्रीटमेंट  प्लांट को  सौंपी जाएगी। जहा  पर   कचरे  को  डंप किया  जाएगा।

साल  2018 जनवरी में  फिश  मार्केट को  अंजाम  देने  का  दावा :

वास्को  में  फिश  मार्केट बनाने  का  काम  भी  शुरू  हो  चूका है  और  यह  काम  साल  2018 यानी  जनवरी में  पूरा  हो  जाएगा  साथ  ही  साथ  इंफ्रास्ट्रक्चर  का  काम  भी  95 फीसदी  तक  पूरा  हो  चूका  है।

 

 

श्री कार्लोस अल्मेडा की सार्वजनिक उद्देश्यों से जुड़ी परियोजनाएं