Shantakumari,Editor-SDC NEWS : श्री दयानन्द सोपते का जन्म 1952 को गोवा राज्य के परसेम शहर में एक गरीब परिवार में हुआ था। बचपन में ही श्री सौपते के पिता गुजर गए थे और माता गृहस्थी का काम संभालती थी। दयानन्द ने अपनी माध्यमिक शिक्षा भी गोवा राज्य में की थी।  डिग्री प्रप्थ करने के बाद उन्होंने अकाउंटेंट (Accountant) के रूप में 12 सालों तक कार्य किया। जिसके बाद उन्हें मैनेजर (Manager) के रूप में नियुक्त किया गया।

राजनीतिक जीवन की शुरुवात :       

श्री दयानन्द सोपते ने 1999 में उन्होंने  राजनीतिक जीवन की शुरुवात  की।

2002 में पेरनेम क्षेत्र से  बीजेपी  द्वारा टिकट :

2002 में श्री सोपते को  गोवा विधानसभा चुनावों में परनेम  क्षेत्र से  बीजेपी  द्वारा टिकट मिला था। लेकिन  उन  चुनावों  में  कांग्रेस  के  उम्मीदवार   श्री  जीतेन्द्र  प्रभु  ने  श्री  सोपते को  हराया  था।  जिसके  बाद  श्री  सौपते  ने  2005 के  जिल्ला  पंचायत  चुनावों  में  कांटेस्ट  कर  वे  जिल्ला  पंचायत  के  मेंबर  के  रूप  में  चुने  गए। 2007 में  उन्होंने  श्री  सोपते ने  जितेंदर  सिंह  को  मात   देते  हुए  2,445 मतों  से  जीत  हासिल  की  थी।

2012 में  सोपते  ने  बीजेपी  पार्टी को छोड़कर कांग्रेस  में हुए शामिल :

2012 में श्री सौपते ने बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। क्योंकि दयानंद सोपते के निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित था और वे वहा से चुनाव नहीं लड़ सकते थे। और मांदरेम में श्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को टिकट मिला था। जिसके चलते श्री सौपत ने पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन सोपते उन चुनावों में हार गए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों में माजी मुख्यमंत्री श्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को भी 7,000 मतों से  हराकर श्री सोपते ने पेरनेम क्षेत्र में जीत हासिल की थी।

16 अक्टूबर 2018 में  सोपते  ने  घर  वापसी  की : 

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए श्री दयानन्द  सोपते  ने 17 अक्टूबर 2018 में गोवा विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप कर भाजपा में शामिल होकर ‘घर वापसी’  की हालांकि सौपते   ने दिल्ली में श्री शाह से मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने का बयान दिया। दिल्ली में ही वे भाजपा में शामिल हो गए थे।  

श्री दयानन्द सोपते का जीवन परिचय