शांताकुमारी (Editor Of SDC NEWS) : मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष (Chairperson Of Mormugao Municipal Council) श्री दीपक नाइक का जन्म गोवा राज्य के वास्को शहर में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा भी  गोवा में ही की थी। उन्होंने अपनी माध्यमिक  शिक्षा  को  संत  जोसेफ  इंस्टिट्यूट  में   किया था।  इसके  बाद  उन्होंने  अपनी  बीकॉम  की  डिग्री  एमईएस  कॉलेज  में  प्रप्थ की।  डिग्री  प्रप्थ  करने  के  बाद  वे  समाज  सेवा  की  ओर अपना  कदम  बढ़ाकर समाज  सेवा  के रूप में अपनी  अलग  पहचान  बनाया।

राजनीतिक जीवन की शुरूआत :

श्री दीपक नाइक ने अपनी समाज  सेवा से उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। उनकी  कार्य  निष्ठा  और  समाज  सेवा  के रूप में कार्य करने के पश्चात् भारतीय  जनता  पार्टी  ने  उन्हें  अखिल  युवा  मोर्चा  के  उपाध्यक्ष  के  रूप  में  चुना  गया  था।  उस  समय  भारतीय  जनता  पार्टी  सत्ता  में  थी।  साल 2000 के मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद् के  चुनावों में श्री दीपक ने  अपनी इच्छाशक्ति, पुरुषार्थ, कौशल और सरकार की योजनाओं में आमजन से मिले अभूतपूर्व समर्थन के बूते प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने एतिहासिक जीत हासिल कर  मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद् के  अध्यक्ष के  रूप चुने  गए।  इस तरह उन्होंने शहर की जनता की उम्मीद और विकास की कसौटी पर खरा  उतरे।

युवाओं  के  लिए  जगह  जगह  क्रिकेट  प्रतियोगिता :

हालाँकि  श्री दीपक नाइक  ने युवाओं  के  लिए  जगह  जगह  क्रिकेट  प्रतियोगिताओं  का  आयोजन भी  किया था।  उनके  दोस्ताना स्वभाव के साथ अनुकूल प्रकृति और अंतर्निहित कौशल से वे मोर्मुगांव में उपस्थित लोगों के लिए साथ  ही  साथ  युवाओ  के  लिए  भी  वे  लोक प्रिय थे।

श्री दीपक नाइक की सार्वजनिक उद्देश्यों से जुड़ी परियोजनाएं :

श्री दीपक नाइक ने सार्वजनिक विषयों पर नयी-नयी परियोजनाएँ प्रारम्भ भी  की थी। जिसके  तहद  उन्होंने  नागरिको को नगरपालिकाओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जन सुविधाओं से संबंधित विभागों के बारे में जानकारी दी  साथ  ही  साथ  उन   उपलब्धियों  को  लोगों  तक  पहुंचाया। इसके  अलावा  उन्होंने  नागरिकों को बेहतर और उनके  जरुततों  को  पूरा  करने  में  और  उनसे जुड़ी नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने में वे  हमेशा  प्रयत्नशील थे जैसे  नागरिकों को प्रमुख रूप से शुद्ध पेयजल, सार्वजनिक सफाई, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण, सड़क अनुरक्षण, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण जैसे  अनेक  सेवाओं की  जानकारी   लोगो  तक  पहुंचाया।

 2015 में दोबारा मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष के रूप में चुने गए :

 

श्री दीपक नाइक ने अपनी अधिकारों के साथ साथ अपने  कर्तव्यों का  भी पालन  किया।  इस  तरह  वे  मतदाताओं का भरोसा जीता, और लोगों ने श्री दीपक  पर विश्वास किया। इस दौरान श्री  दीपक  ने  मतदाताओं द्वारा उन पर रखे गए उम्मीदों और भरोसे पर साल 2015  के मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद् के  चुनावों में एतिहासिक  जीत हासिल कर दोबारा मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद् के  अध्यक्ष  के रूप में  चुने  गए। इस  तरह  वे  राजनीतिक  क्षेत्र  में अपनी  अलग  पहचान  बनाया  है। साथ ही साथ  वे  मोर्मुगांव नगर  पालिका  के  युवा  अध्यक्ष भी  है। उन्होंने  अपनी कठोर परिश्रम के कारण यह साबित कर दिए है कि वे  दूसरे शताब्दी के लिए भी  लोगों के प्रतिनिधित्व करने के लिए पर्याप्त हैं।

श्री दीपक नाइक का जीवन परिचय