Shantakumari, Editor-SDC NEWS:  कारवार के विधायक और कर्नाटक के युवा नेता श्री सतीश सैल के सहयोग से तीन दिवसीय  ‘कृष्णगिरी  कप 2018’कबड्डी प्रतियोगिता को कारवार में स्थित रबिन्द्रनाथ टैगोर बीच के किनारे आयोजित किया गया था। यह  प्रतियोगिता श्री सतीश सैल, श्री  एस. एस  नकुल और  मनोज  बाडकर  के आतिथ्य में हुई और श्री सतीश सैल कृष्णगिरी कप 2018’ कबड्डी प्रतियोगिता का  उद्घाटन  श्री  विनय  कुलकर्णी  के  हाथो  किया  गया  था।

श्री सतीश सैल ने कबड्डी के सेलेब्रिटियों के साथ मिलकर किया रोड शो :

श्री सतीश सैल ने देश में कबड्डी  खेल को प्रोत्साहन देने और उसके विकास के लिए और खेलों के प्रति उत्साह रखने वाले लोगों के लिए एवं कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रो कबड्डी के सेलिब्रिटी खिलाड़ी यानी रिशांक देवाडिगा, कशिलिंग अडके, विशाल माने, नीलेश शिंदे, नितिन मदने, रोहित राणा, संतोष प्रभंजन, और सुरेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया था और साथ ही साथ श्री सतीश सैल ने कबड्डी के सेलेब्रिटियों के साथ मिलकर रोड शो भी किया था। ताकि कबड्डी लीग की लोकप्रियता दिनों—दिन बढ़ सके।

कारवार में  आयोजित  कबड्डी  प्रतियोगिता में 14 टीमों ने लिया हिस्सा :

कारवार में  आयोजित  कबड्डी  प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। यह  कबड्डी  टीम की सूचि कुछ इस प्रकार है………

ओ. एन. जी.सी  दिल्ली, , भारत पेट्रोलियम , सेन्ट्रल  रेलवे , सेन्ट्रल  रेलवे  डिवीजन  मुंबई, महेंद्र  एंड  महेंद्र, विजय  बैंक,  सेन्ट्रल  एक्साइज बेंगलुरु, साउथ  सेन्ट्रल  रेलवे , सिकंदराबाद, हरियाणा के छोटूराम  स्टेडियम  रोहटिक , गोवा  राज्य  कबड्डी  टीम, कामत  प्लस ,  उत्तरकन्नडा  जिल्ला  कबड्डी  टीम  और बोरकर  वॉरियर  यह  सभी  टीमें कारवार में  बीच  के  किनारे  आयोजित  ‘श्री सतीश सैल कृष्णागिरी कप 2018’ कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया।

विशेष आकर्षण महिला प्रदर्शन कबड्डी मैच :

‘श्री सतीश सैल  कृष्णगिरी  कप 2018 ’ कबड्डी प्रतियोगिता में महिला प्रदर्शन भी था। इस प्रतियोगिता में गोवा राज्य और उत्तरकन्नडा जिल्ला महिला कबड्डी के ओर से खेला गया।

कारवार में यह पहली बार बीच के किनारे खेला गया कबड्डी :

सबसे उल्लेखनीय पहलू ये है कि दुनिया  में पहली बार यह कारवार में कबड्डी को बीच के किनारे खेला गया है। हालांकि कबड्डी खेल को स्टेडियम में खेला जाता है लेकिन यह पहली बार कारवार में कबड्डी को बीच के किनारे खेला गया था। हालांकि लोगों में खेलों को लेकर एक अलग तरह का जोश व जूनून  दिखाई देता है। अगर भारत की बात करे तो यह पर क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, टेनिस, आदि को पसंद  करने वाले लोग है। अगर हम कबड्डी की बात करे तो यह खेल लोकप्रिय खेलों मे से एक रहा है।  विगत कुछ दशकों में कबड्डी लुप्तप्राय होने की कगार पर पहुँचने के बाद एक बार फिर अपने  रोमांचक स्वरुप में लौटा है।

कबड्डी को देखने के लिए मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा :

कारवार के लोग बस इस बात से ही उत्साहित होकर कबड्डी को देख रहे थे कि यह कबड्डी खेल  को बीच के किनारे खेला जा रहा था और यह बेहद आश्चर्यजनक था। हालांकि देर रात तक चले मुकाबलों का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस तरह बीच के किनारे खेला जा रहा कबड्डी को देखने के लिए मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा और साथ ही साथ कबड्डी प्रेमियों ने खूब मस्ती की। इस प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खिलाडियों ने अपने हुनर को दिखाकर लोगों का मन बहलाया  है।

 

कृष्णगिरी  कप 2018’कबड्डी विजेताओं को नकद पुरस्कार :

कृष्णगिरी कप 2018 ’कबड्डी खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए । कृष्णगिरी  कप 2018’कबड्डी विजेताओं को तीन लाख 50 हजार (3,50,000) रूपये दिये गये।  रेडर ऑफ़ दी टीम को दो लाख (2,00,000) रूपये दिये गये। तीसरे स्थान पर जीतने वाले टीम को एक लाख  (1,00,000) रूपये प्रदान किए गए।

श्री सतीश सैल के सहयोग से आयोजित ‘कृष्णगिरी कप 2018’ कबड्डी प्रतियोगिता