Shantakumari,Editor – SDC NEWS : श्री प्रशांत देशपांडे के परिवार और उनके वि.आर.डी.एम ट्रस्ट और केनरा बैंक के सहयोग से कार्य कर रही आरसेट (रूडसेट) संगठन के बारे में आधारहीन आरोप लगाने के मामले को लेकर श्री प्रशांत देशपांडे ने श्री सुनील हेगड़े को  लीगल नोटिस भेज दिया गया है और कहा कि जो भी उन्होंने आरोप लगाए है वे सारे आरोप गलत और  बेबुनियाद है और यह आधारहीन आरोप  है।  आगे उन्होंने  बताया  कि अगर नोटिस मिलने के 7 दिनों के अंदर यदि श्री  सुनील हेगड़े माफी नहीं मांगते हैं तो  उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दर्ज किया जाएगा।

आगे  श्री प्रशांत देशपांडे ने कहा  कि वि.आर.डी.एम ट्रस्ट के दौरान 2004 में शुरू किया गया संस्थानों में से केनरा बैंक और देशपांडे आरसेट संस्थान भी एक है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत केनरा बैंक के सहयोग से कार्य कर रही आरसेट संसथान समाज के निचले स्तर के लोगों के विकास के  लिए कार्यान्वित करने में अग्रणी रहा है और  साथ  ही  साथ  आरसेट (रूडसेट)  संस्थान के  दौरान   बेरोजगारों को स्व- नियोजित रोजगार विकसित करने  में  यह  संगठन बेहद  महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  जिसके  चलते यह  संस्थान को  कई  पुरस्कार भी प्रधान किये गए है। इसलिए  यह  संस्थान के  खिलाफ जो भी आरोप लगाए है वो सब गलत है और आधारहीन है।    

 

श्री सुनील हेगड़े को लीगल नोटिस, मानहानि का किया दावा