Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : वास्को के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली  पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया गया था।  इस अवसर पर वास्को के विधायक श्री कार्लोस अल्मेडा समेत पक्ष के कार्यकर्ता अन्य गण्यमान्य अतिथि भी उपस्तिथ थे।    

हालांकि श्री कार्लोस अल्मेडा ने स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली  पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान  श्री कार्लोस ने बताया कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की सुरक्षा के लिए पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश हित में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस तरह श्री कार्लोस अल्मेडा ने स्व। अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि पर उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों का स्मरण किया।

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि सभा का आयोजन, कार्लोस ने दी श्रद्धांजलि