Shantakumari, Editor ( SDC NEWS ) : मंगोर हिल इलाका कंटेनमेंट जोन बनने के बाद दक्षिण गोवा जिले में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। दिन-ब-दिन बढ़ते कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) के चलते लोगों में हड़कंप मचा। COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए ग्राम पंचायतों ने स्व लॉकडाउन का फैसला लिया।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राज्याध्यक्ष श्री सदानंद तनावड़े (Shri. Sadanand Tanavade) ने इस निर्णय का कड़ा विरोध कर बोले – स्व लॉकडाउन के लिए पंचायतों का फैसला अवैध है केंद्रीय गृह मंत्रालय लॉकडाउन के लिए निर्णय लेता है और फिर कलेक्टर उन आदेशों को जारी करता है।

हालांकि पंचायतों को भाजपा विधायकों, नेताओ व मंत्रियों का पूरा समर्थन है। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय  ( The Union Ministry of Home Affairs ) के अनुमति के बिना ही स्व लॉकडाउन को घोषित करना यह अवैध माना जाता है।

स्व लॉकडाउन का फैसला अवैध, तनावड़े के सवालों के घेरे में ग्राम पंचायत