Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : वास्को में रोजाना हो रहे  सड़क  हादसे को लेकर आक्रोश  जताते  हुए माजी मंत्री व वास्को के माजी विधायक श्री फिलिप डीसोझा (एनसीपी) ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से बताया कि वास्को में भारी ट्रकों के कारण रोजाना दुर्घटना के मामले सामने आ रहे है। एक दिन पूर्व वास्को पर एक आदमी सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था। ये हादसे मुख्य रूप से भारी वाहनों के कारण होते है जो सड़क पर कब्जा करे होते है। जिसके कारण वास्को में ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें कई लोगों की मौत व घायल हो चुके है।

आगे श्री फिलिप डी सोझा ने बताया कि सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सड़कों पर भारी वाहनों को एक निर्धारित गति सीमा तक ही चलाया जाना चाहिए यानी रात में प्रवेश करने की अनुमति देनी चाहिए। इसलिए सरकार व परिवहन विभाग के मंत्री को इस विषय पर अधिक ध्यान देना होगा।

हालांकि पहले की अधिसूचना के मुताबिक दिन में भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने का समय 7 से 9 बजे तक का था। लेकिन अब की अधिसूचना के तहद 7 से 8:15 तक किया गया है। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने के समय को बढ़ाया जाना चाहिए यह मांग श्री फिलिप डी सोझा ने की।  

 

 

सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए भारी वाहनों को रात में प्रवेश करने की अनुमति दे