Shantakumari,Editor-SDC NEWS : ऑक्सफ़ोर्ड समूह के अध्यक्ष श्री वसंत होरट्टी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रख्यात लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की तर्ज पर निर्मित बेंगलुरु के डॉ. आंबेडकर स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के शासी निकाय परिषद् सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। जानकारी  के  लिए आप  को  बतादे  कि शिक्षा एक ऐसी महत्वपूर्ण कड़ी है जो विद्यार्थियों  को गुणवत्तापूर्ण समावेशी शिक्षा प्रदान करता है। इसी क्वालिटी के साथ श्री वसंत  होरट्टी ने शिक्षाविद  होने के नाते पिछले  12 वर्षों से कड़ी मेहनत करके  शिक्षा के प्रति अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। वे  शिक्षा के क्षेत्र में आरंभ से ही  दिलचस्पी दिखाते रहे हैं और लगन से काम किया करते थे। जिसके फलस्वरूप श्री होरट्टी ने  उत्तर कर्नाटक के हुब्बल्ली ऑक्सफ़ोर्ड कॉलेज को स्थापित किया और साथ ही साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में भी इनकी भूमिका अहम् रही  है।  

 

होरट्टी को स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के शासी निकाय सदस्य के रूप में किया नामांकित