Shantakumari,Editor-SDC NEWS : जानकारी के लिए आप को बतादे कि अब आगामी वर्ष 2018 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है जिसके चलते श्री एच. डी देवेगौड़ा की नेतृत्व वाली जेडीएस पक्ष ने चुनावी प्रचार शुरू की है और यह प्रचार बड़ी जोरों पर चल रहा है। इसी प्रचार को लेकर जेडीएस पार्टी ने जगह-जगह कर्मचारियों के प्रोत्साहन के अंतर्गत और युवाओं के साथ मिलकर बाइक रैली निकाली थी और साथ ही साथ मने- मनेगे कुमारन्ना कैंपेन भी बड़ी जोरों पर चला था।

इस प्रचार के दौरान जेडीएस पक्ष जेडीएस के राज्याध्यक्ष श्री एच.डी कुमारस्वामी की सार्वजनिक  उद्देश्यों से जुड़ी परियोजनाएं को लोगों तक पहुंचाया गया। जिसके चलते हलियाल में श्री के.आर रमेश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जेडीएस पक्ष के युवा अध्यक्ष श्री मधुबंगारप्पा ने बताया कि इस बार के चुनावों में अगर जनता ने जेडीएस पक्ष को सपोर्ट कर उन्हें जिताने का काम करती है तो सत्ता में आनेके 24 घंटे के अंदर ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा।

इन सभी योजनाओं के मद्दे नज़र यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कर्नाटक में इस बार जेडीएस पार्टी मजबूत पार्टी के रुप में उभर रही है। क्योंकि कर्नाटक में जेडीएस पार्टी को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे है। ऐसा लग रहा है कि इस बार कर्नाटक में जेडीएस पार्टी की जीतने की चान्सेस काफी नजर आ रहा है।   

हालांकि हम सब जानते है कि कांग्रेस से परेशान लोगों ने बीजेपी को एक मौका देकर उन्हें जिताया था लेकिन हाल ही में चल रहा SC/ST के रिजर्वेशन को लेकर भारत में अफरा-तफरी मची हुई है  और लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे है। इन सभी परस्थितोयों के मद्दे नजर जेडीएस पार्टी को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे है।

 

कर्नाटक में मजबूत पार्टी के रुप में उभर रही जेडीएस पार्टी