Shantakumari,Editor-SDC NEWS : पूर्व पिएम और भारत रत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे राजघाट के करीब राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा। एम्‍स से उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान कृष्‍ण मेनन मार्ग पर लाया गया। जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री का शव को तिरंगे में लपेटा गया। यहां पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग में स्थित बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। श्री वाजपेयी का अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे शुरू होगी। यह अंतिम यात्रा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से शुरू होकर राष्ट्रीय स्मृति समाधी स्थल पर पहुंचेगी। जहां पर ठीक शाम चार बजे उनकी अंतिम संस्कार किया जायेगा। हालांकि अंतिम दर्शन के लिए कई हस्तियां पहुंच चुके है।

पूर्व पिएम और भारत रत्न से सम्मानित श्री वाजपेयी का आज शाम को होगा अंतिम संस्कार