Shantakumari,Editor-SDC NEWS : सिरसी के विधायक श्री विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने सिरसी में स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचाया गया श्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश को स्वीकार किया। जिसके बाद शहर के प्रमुख गलियों में अटल जी की अस्थि कलश की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री कागेरी ने कहा कि देश की अखंडता, सुरक्षा और एकता को बरकरार रखने में अटल जी की योगदान अहम है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय एकता की मिसाल है। उन्होंने न केवल देश की एकता की मजबूती के लिए महान कार्य किया बल्कि विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया। उन्होंने देश की अखंडता, एकता को बनाए रखने के लिए अपना अतुल्य योगदान दिया है।

 

देश की अखंडता, एकता को बनाए रखने में अटल जी की योगदान अहम : कागेरी