Shantakumari,Editor-SDC NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुरगांव हेडलैंड सड़ा में, शहीद वीर लेफ्ट. नरेंद्र मयेकर स्मृति  स्मारक स्थल पर सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। गोवा भाजपा के नेतृत्व में शहीद लेफ्ट. नरेंद्र मयेकर स्मृति  स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनकी शौर्य और पराक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम में मुरगांव क्षेत्र के विधायक एवं नगर विकास मंत्री श्री मिलिंद नाइक, मुरगांव भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सताड़ेकर, चंद्रकांत गवास, गोवा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर, दक्षिण गोवा के एम.पि (लोकसभा सदस्य) श्री नरेंद्र सवईकर समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के दौरान गोवा के सभी भाजपा नेताओ ने भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम की सराहना की। और  उन भारतीयों का गुणगान किया, जिन्होंने 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। जिस तरह पाकिस्तान की नापाक हरकत को अंजाम देकर सर्जिकल स्ट्राइक से जोरदार जवाब दिया था। जिसमे 17 से अधिक जवान शहीद हुए थे। देश की सुरक्षा के लिए अपने जीवन तक को कुर्बान किया था।

गोवा में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा ने मनाया शौर्य दिवस