Shantakumari,Editor-SDC NEWS: गोवा कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेताओं ने बुधवार को राज्य भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए ‘भ्रष्टाचार विरोधी जागोर’ के नारे के साथ रैली की।

गोवा प्रदेश कोंग्रस समिति के अध्यक्ष (GPCC) श्री गिरीश चोडांकर ने इस रैली के दौरान विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जनता को यह आश्वासन दिया था कि वे राज्य में भ्रष्टाचार और घुसपैठ जैसी अवैध गतिविधियों को तोड़ने की  दिशा में काम करेगी। लेकिन जनता से किये गए वादे को पूरा करने में वे विफल हुए है। भ्रष्टाचार  तो दूर भाजपा सत्ता संभालने के बाद डीजल एवं पेट्रोल के कीमतों को भी बढ़ाया गया।

कोरतालिम के विधायक श्री अलेक्सो रेगिनाल्डो ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के विरोधी है वे खुद ही भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए है ऐसा श्री अलेक्सो रेगिनाल्डो ने भाजपा को करारा जवाब दिया।

कांग्रेस  के वरिष्ट  नेता  श्री  प्रताप  सिंह  राणे ने  कहा  कि  गोवा राज्य में खनन गतिविधियां बंद होने के कारण इससे जुड़े कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

श्री दिगंबर कामत ने  कहा  कि गोवा  राज्य  की  पणजी  में  निर्माण  किया  जा  रहा  तीसरा  मांडोवी  पुल का  अभी जरुरत   नहीं  है  बल्कि  गोवा  राज्य  की  विकास, खुशहाली और तरक्की में सबसे बड़े बाधक बने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भाजपा को उसी  दिशा  में  काम  करना जरुरी है।  

भाजपा पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस दलों ने की रैली