Shantakumari,Editor-SDC NEWS : हुब्बल्ली- धारवाड़  महानगर  निगम  परिसर  में  नए  कचरा  संग्रह  वाहन  का  उद्घाटन कार्यक्रम  का आयोजन किया  गया  था।  इस  अवसर  पर  कन्नड़  अभिनेत्री  रागिनी  द्विवेदी , और  हुब्बल्ली-धारवाड़  पश्चीम  क्षेत्र  के  विधायक  श्री  अरविंद  बेल्लद  उपस्थित  थे।  यह  उद्घाटन  कन्नड़  अभिनेत्री  रागिनी  द्विवेदी के  हाथो  किया  गया। जिसके बाद हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चीम क्षेत्र के विधायक श्री अरविंद बेल्लद और कन्नड़ अभिनेत्री ने कचरा वाहन चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम के दौरान रागिनी ने पत्रकरों से कहा कि भारतीय अपने हर तरफ की गन्दगी के प्रति गंभीर होना आवश्यक है। वैसे हम अपने घर को साफ़ रकते है ठीक उसी तरह अपने आस पास वातावरण यानी सड़क, रास्ते, पार्क और सार्वजनिक जगहों को भी साफ़ रखना हम भारतीयों का जिम्मेदारी है। इसलिए  लोगों  में स्वप्रेरणा  से  सफाई  का  भाव  जागना  चाहिए।  जिससे  परिसर  का  माहौल अच्छा  रहेगा।  इस  दौरान  स्वच्छता  पहले  हमारे  घरों  से  शुरू  करनी  चाहिए।

बेल्लद और कन्नड़ अभिनेत्री ने कचरा वाहन चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया