Shantakumari,Editor-SDC NEWS : श्री सुभाष शिरोडकर का  जन्म 1952 को गोवा राज्य के शिरोडा शहर में एक  मध्यम वर्ग के परिवार  में हुआ था। उन्हें दो बेटी और एक बेटा है। श्री शिरोडकर के पिता रेलवे कर्मचारी थे और माता गृहस्थी का काम संभालती थी। शिरोडकर ने  अपनी माध्यमिक शिक्षा भी गोवा राज्य में की थी।  जिसके बाद उन्होंने मारगांव के चौगुले कॉलेज में अपनी डिग्री प्रप्थ की थी। डिग्री प्रप्थ करने के बाद उन्होंने शिक्षक के रूप में लगभग सालों तक काम भी किया था।    

राजनीतिक जीवन की शुरुवात :      

शिक्षक के रूप में काम  करने  के  बाद श्री  शिरोडकर  ने  राजनीतिक क्षेत्र में अपना  कदम बढ़ाकर पहली बार पंचायत चुनावों में  कांटेस्ट किया था। उन्होंने  पंचायत  चुनावों  के  दौरान  राजनीतिक  जीवन  की  शुरुवात  की।  इन चुनावों में जीत हासिल कर वे सरपंच के रूप में चुने गए। और  वे  सरपंच के  रूप  में  9 सालों  तक  पदभार संभाला

1984 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा टिकट :

श्री शिरोडकर की कार्य निष्ठा और सरपंच के रूप में कार्य करने के पश्चात उन्हें 1984 में गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा टिकट मिला था। 1987 में वे मंत्री के रूप में भी चुने गए। जिसके बाद उन्हें कई अन्य पोर्टफोलियो भी मिले। इस तरह श्री सुभाष शिरोडकर ने अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर 35 सालों तक कांग्रेस पार्टी में थे।

16 अक्टूबर 2018 में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में हुए शामिल :

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए श्री सुभाष शिरोडकर ने 17 ऑक्टूबर 2018 में गोवा विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप कर भाजपा में शामिल हुए। हालांकि शिरोडकर ने दिल्ली में श्री शाह से मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने का बयान दिया। दिल्ली में ही वे भाजपा में शामिल हो गए थे।   

 

 

 

 

श्री सुभाष शिरोडकर का जीवन परिचय