Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ((GPCC) श्री गिरीश चोडणकर और कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 34वीं पुण्य तिथि के अवसर पर केपेम म्युनिसिपल हॉल में बुधवार को  श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया था।  इस अवसर पर श्री गिरीश चोडणकर, विपक्ष नेता श्री चंद्रकांत बाबू कवळेकर, पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रताप सिंह राणे, माजी मंत्री श्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा समेत अन्य गणमान्य नेता भी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम के दौरान श्री गिरीश चोडणकर ने पूर्व  प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को याद करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित कर उनकी राजनीतिक जीवन में दिए गए बलिदान उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।  आगे श्री गिरीश चोडणकर ने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी देश और विश्व  की सबसे शक्तिशाली नेताओ में से एक है और साथ ही साथ राजनीतिक जीवन की मिसाइल है। इंदिराजी केवल भारतीय राजनीति पर ही नहीं छाई रही बल्कि विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया।

विपक्ष नेता श्री चंद्रकांत बाबू कवळेकर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को याद करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित कर उनकी राजनीतिक जीवन में दिए गए बलिदान व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर श्री कवळेकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नयी दिल्ली में किये गए घोटाले को देश की जनता वाकिफ है। भ्रष्टाचार मुक्त की बात करने वाली भाजपा सरकार की घोटालों का पर्दाफाश हो रहा है। भाजपा की पोल जनता के सामने खुलने लगी है।

स्व.इंदिरा गांधी ने राजनीतिक जीवन में दिए गए बलिदान व कृतित्व पर प्रकाश डाला : चोडणकर