Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : छत्रपति शिवाजी महाराज ने क्रूर अफजल खान की हत्या करने के उपरांत आज देश भर में हिन्दू शौर्य दिवस मनाया जा रहा है ऐसा श्री सुनील हेगड़े ने बताया। इस  मौके  पर  श्री  सुनील  हेगड़े  और  भाजपा  कार्यकर्ताओं  ने हलियाल तालुका के अश्वारुढा  शिवाजी मूर्ति  पर  पुष्प अर्पित कर छत्रपति शिवाजी महाराज को  याद  किया।

इस  दौरान  श्री  सुनील  हेगड़े  ने  संवाददाताओं को  बताया  कि शिवाजी की अभिनव सैन्य रणनीति विशेषरूप से उल्लेखनीय है।  छत्रपति शिवाजी महाराज वह दुनिया के शक्तिशाली व आदर्श पुरुषों  में से एक थे। उनके आदर्शों को हमारे जीवन में अपनाकर  देश के लिए योगदान दे ऐसा श्री सुनील हेगड़े ने कहा।

जिसके बाद श्री सुनील हेगड़े और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के हलियाल तालुका में राज्य सरकार द्वारा टीपू सुल्तान जयंती को आयोजन करने के सिलसिले में उन्होंने विरोध जताकर हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान ने 19वीं शताब्दी का धर्माध शासक था और वह कर्नाटक एवं केरला में बड़ी संख्या में हिन्दुओं की ह्त्या करने में शामिल था। इस तरह भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने टीपू को एक क्रूर और हिंदुओं के दुश्मन बताया।

हलियाल में मनाया गया हिन्दू शौर्य दिवस