Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : वास्को  के  बैना  बीच  में  छठ पूजा पर्व को  बड़ी  धूम  धाम  के  साथ  मनाया  गया।  इस  अवसर  पर  गोवा राज्य के शहरी विकास मंत्री और मोर्मुगांव क्षेत्र के विधायक श्री मिलिंद  नाइक  और  वास्को  के  नगर  सेवक  श्री  कृष्णा  सालकर (दाजी) और  उनके  परिवार  समेत  छठ पूजा मनाने कल  बैना  बीच  पहुंचे।

इस  दौरान  महिलाओं  ने  पारंपरिक पोशाक पहनकर  फल, केला, अदरक, नींबू,  गन्ना, कच्ची हल्दी, नारियल से पूजा की थाली को सजाकर अस्त हो रहे सूर्य भगवान का पारम्परिक रूप से पूजन कर  पूरी  विधि  विधान  के  साथ  यह  छठ पूजा पर्व  को  मनाया गया।    

हालांकि  छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्यदेव की उपासना का पर्व है। यह  माना  जाता  है  कि छठ पर्व में सूर्योपासना करने से छठ माई प्रसन्न होती हैं और घर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि  प्राप्त  होती  हैं।  इसलिए  छठ पूजा के  लिए  बैना  बीच  में  स्नान कर अस्त हो रहे सूर्य भगवान का पारम्परिक रूप से पूजन करने  कल  महिलाओं व बच्चों सहित परिवारजनों का भारी भीड़ जुट गई।

हालांकि यह छठ पूजा खास  तौर पर उत्तर प्रदेश राज्यों  में मनाया  जाता है लेकिन  कई उत्तर भारतीय  वास्को में बस गए है।  इस दौरान उन्होंने अपने परिवार जनों के साथ छठ पूजा का पर्व को  बड़ी  धूम  धाम  के  साथ  मनाया।

 

 

 

 

 

बैना में मनाया गया छठ पूजा का पर्व, इस मौके पर उपस्थित रहे मिलिंद और दाजी