Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महाराष्ट्र के अहमदनगर नगर निगम के 18 पार्षदों को पार्टी से बाहर निकाला गया।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 18 पार्षदों ने अहमदनगर निगम चुनाव में पार्टी आदेश का उल्लंघन करते हुए भाजपा का समर्थन कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिया। जिसके चलते एनसीपी ने अपने 18 नगरसेवकों को भाजपा के पक्ष में वोटिंग पर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि एनसीपी पार्षदों के सहयोग से भाजपा प्रत्याशी बाबासाहेब वकाले ने मेयर पद का चुनाव जीत गए।

 

भाजपा के पक्ष में वोटिंग पर एनसीपी के 18 नगरसेवक पार्टी से निष्कासित