Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री श्री दयानंद बांदोडकर के 108 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुरगांव नागरिक शिगमोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री शेखर खडपकर ने कल शनिवार को वास्को के सुंब्रई जोशी चौक में स्थित दयानंद बांदोडकर के मूर्ति पर फूल अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित कर उनकी राजनीतिक जीवन में दिए गए बलिदान व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।   

आगे श्री शेखर खडपकर ने बताया की श्री दयानंद बांदोडकर राजनीतिक क्षेत्र में वे अनुभवी और सबसे शक्तिशाली नेताओ में से एक रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में पद भार संभालने के बाद वे जनता की सेवा व गोवा राज्य की विकास कार्य को पहली प्राथमिकता दी। उन्होंने न केवल लोगों के कल्याण के लिए काम किया बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी उन्होंने जोर दिया। और इसके अलावा उद्योगों को बढ़ावा देने में इनकी भूमिका अहम रही है।

हालांकि श्री दयानंद बांदोडकर ने राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाकर आज वे लोगों के लिए मार्गदर्शक बन गए है। इस तरह श्री शेखर खडपकर ने अपना विचार व्यक्त किया।

 

 

राजनीतिक क्षेत्र में बनाई पहचान, आज लोगों के लिए हैं मार्गदर्शक