Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : विपक्षी नेता श्री चंद्रकांत कवळेकर ने बताया कि गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खनन क्षेत्र से चुने गए विधायक, विधानसभा के सभापति डॉ प्रमोद सावंत अब नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाली है। जिसके चलते डॉ प्रमोद सावंत को खनन गतिविधियों को पुनः शुरू करने पर जोर देना होगा। ताकि खनन पर निर्भर लोग अपना काम फिर से शुरू कर सकें।

आगे विपक्षी नेता श्री चंद्रकांत कवळेकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा पर आक्रोश जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने गोवा की राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा को सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके चलते कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की। लेकिन राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करके भाजपा को अवसर दिया गया।

हालांकि श्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 30 घंटों तक राज्य में भाजपा सरकार के ना रहने की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार को बर्खास्त कर सदन में बहुमत वाली कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की थी। लेकिन राज्यपाल ने कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने का अवसर न देकर उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया है। जिसके चलते वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। यह बात श्री कवळेकर ने की।

खनन गतिविधियों को पुनः शुरू करने पर जोर : विपक्षी नेता श्री चंद्रकांत कवळेकर