Shantakumari, Editor  (SDC NEWS) : आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नजर लगातार गोवा में जीत दर्ज कर एक बार फिर वापसी करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि पिछले बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन सरकार बना नहीं पाई।

जिसके  चलते  विपक्षी नेता श्री चंद्रकांत कवळेकर ने यह दावे के साथ कहा है कि आगामी लोकसभा के दोनों  सीटों से जीत कांग्रेस की ही होगी।

आगे श्री चंद्रकांत कवळेकर ने कहा कि गोवा में खनन पर प्रतिबंध लगाने से इससे जुड़े कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खनन उद्योग से प्रदेश में करीब 60000 लोग जुड़े हैं और इनके परिवारों के करीब तीन लाख लोग इससे प्रभावित हुए।

जिसके चलते राज्य में बेरोज़गारों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिससे  नाखुश लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इससे पता चलता है की भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में बेअसर साबित होनी की संभावना काफी नजर रहा है। इसका सीधा असर लोकसभा चुनावों में पड़ेगा। ऐसा विपक्षी नेता श्री चंद्रकांत कवळेकर  ने अपना विचार व्यक्त किया।

एक तरफ आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा व पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं व कांग्रेस के बीच टक्कर का मुकाबला जारी है। तो दूसरी तरफ आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के सभी नेताओ के एक पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होने का दौर जारी है। 

 

 

दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की होगी जीत, कवळेकर का ऐलान