Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : आगामी लोकसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जिसके चलते धारवाड़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी श्री प्रहलाद जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

वह अपने प्रस्तावकों पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगदीश शेट्टार, श्री अरविन्द बेल्लद, श्री अमृत देसाई सहित नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

आप को बतादे कि श्री प्रहलाद जोशी वर्तमान में धारवाड़ के सांसद है, एक बार फिर से वह धारवाड़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है। जिसके चलते उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर धारवाड़ क्षेत्र से लोकसभा चुनावों के मद्दे नजर जोशी ने शहर के शिवाजी सर्कल से रैली निकालकर नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

इस दौरान श्री जोशी ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में वह धारवाड़ क्षेत्र से लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे।

हालांकि आदर्श योजना के तहद श्री जोशी ही नंबर १। क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं से जनता को परेशानी हो रही थी। जिसके चलते श्री जोशी ने उन समस्याओं को हल कर  वहा पर अब काम शुरू कर दिया है। और पार्टी के सभी नेता भी एकजुट होकर काम कर रहे है। ऐसा श्री प्रहलाद जोशी का मानना है।     

आगे श्री जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जारी की गयी घोषणा पत्र में पाकिस्तान आतंकवादियों को सहारा देने के शब्दो का उपयोग किया गया है।  कांग्रेस देशद्रोही का साथ दे रही है। तुरंत इस घोषणा पत्र में उल्लेख किये गए शब्दों को ठीक करे।

आगे श्री जोशी ने श्री राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी वे न तो पढ़ते है और ही लिखते है। वे सिर्फ दूसरे की मदत से लिखी गयी घोषणा पत्र को पढ़ने में माहिर है।    

 

 

 

धारवाड़ लोकसभा सीट से श्री प्रहलाद जोशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र